वाहन चेकिंग अभियान में 10 वाहनों के चालान, पुलिस ने किया पैदल गश्त
Jaunpur
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं श्री विजय चौधरी की देखरेख में सर्किल क्षेत्र में पुलिस टीमों द्वारा वाहन चेकिंग एवं पैदल गश्त की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों के चालान किए गए।
सुरेरी कस्बा चौकी प्रभारी श्री मनोज कुमार राय ने पुलिस बल के साथ गांधी घाट पुलिया पर पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की। चौकी प्रभारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
वहीं, थाना प्रभारी श्री दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र में कई चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की जा रही है।
चेकिंग अभियान में आरक्षी अंकित राय, अमन यादव, उदित गुप्ता, पियान्शु गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
