जौनपुर में जिला बदर अपराधी के घर पुलिस की मुनादी, डुगडुगी बजाकर दी चेतावनी

जौनपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय पुलिस ने जिला बदर किए गए अभियुक्त के खिलाफ बुधवार को सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई।

जौनपुर में जिला बदर अपराधी के घर पुलिस की मुनादी, डुगडुगी बजाकर दी चेतावनी

जौनपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय पुलिस ने जिला बदर किए गए अभियुक्त के खिलाफ बुधवार को सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई। पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पहुंचकर ग्रामीणों की मौजूदगी में डुगडुगी बजवाई और जिला बदर किए जाने के आदेश की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जिलाधिकारी जौनपुर के आदेश पर उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत रुधौली गांव निवासी संदीप बिंद पुत्र वीरेंद्र बिंद को जिला बदर किया गया है। बुधवार, 4 नवंबर को खेतासराय पुलिस टीम ने उसके घर पहुंचकर ग्रामवासियों के समक्ष डुगडुगी बजवाई और मुनादी कराई। इस दौरान जिला बदर आदेश में उल्लिखित शर्तों और प्रतिबंधों की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने अभियुक्त को सख्त हिदायत दी है कि जिला बदर की निर्धारित अवधि के दौरान सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना जौनपुर जिले की सीमा में प्रवेश न करे। आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कपिल देव, अजय कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।