जौनपुर/ एसपी डॉ. यशवीर सिंह की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
जौनपुर से बड़ी खबर
जौनपुर। जिले के पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने नगर कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक अनिता सिंह और सरायपोख्ता चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने और एक सक्रिय अपराधी को पूछताछ के लिए थाने लाने के बावजूद गहन पूछताछ एवं आवश्यक विवेचनात्मक कार्रवाई किए बिना छोड़ने की शिकायत मिली थी।
मामले की जांच सहायक पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा की गई। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में यह कदम उठाया है।