Jaunpur News: दिवाली पर साइबर ठगों से सावधान! फ्री गिफ्ट और भारी छूट के लालच में न गंवाएं मेहनत की कमाई

जौनपुर। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। ऑनलाइन खरीदारी के दौरान आकर्षक ऑफर, भारी छूट, फ्री गिफ्ट और कैशबैक का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा सकता है। इसे देखते हुए जौनपुर पुलिस ने आमजन को साइबर अपराधों से बचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है।

Jaunpur News: दिवाली पर साइबर ठगों से सावधान! फ्री गिफ्ट और भारी छूट के लालच में न गंवाएं मेहनत की कमाई

जौनपुर। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। ऑनलाइन खरीदारी के दौरान आकर्षक ऑफर, भारी छूट, फ्री गिफ्ट और कैशबैक का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा सकता है। इसे देखते हुए जौनपुर पुलिस ने आमजन को साइबर अपराधों से बचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के प्रलोभन में न आएं और ऑनलाइन खरीदारी करते समय विशेष सतर्कता बरतें। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में 4 नवंबर से दीपावली तक चलने वाले इस अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस आम नागरिकों, व्यापारियों, दुकानदारों और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के प्रति जागरूक करेगी। अभियान के दौरान फर्जी शॉपिंग वेबसाइट, नकली ऑफर, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, क्यूआर कोड और यूपीआई फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। जौनपुर पुलिस ने चेतावनी दी है कि मुफ्त सामान, आकर्षक छूट और कैशबैक के लालच में किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी, बैंक खाते की जानकारी या पासवर्ड साझा न करें। किसी क्यूआर कोड को स्कैन करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर कर लें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि खाते में पैसे प्राप्त करने के लिए यूपीआई पिन डालने की आवश्यकता नहीं होती। इसके अलावा अनजान एपीके फाइल डाउनलोड करने, फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करने और किसी के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल करने से बचने की सलाह दी गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर निजी और बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करने तथा मोबाइल फोन को नियमित रूप से अपडेट रखने की भी अपील की है। पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि यदि वे किसी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो तत्काल अपने बैंक को सूचना दें और बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत करने के साथ नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर भी लिखित शिकायत दें। जौनपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहार की खुशियों के बीच साइबर सुरक्षा को नजरअंदाज न करें। ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल भुगतान करते समय सतर्कता बरतें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई को नुकसान पहुंचा सकती है।