पुलिसकर्मियों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण, PGRU ने सुनी शिकायतें
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में पुलिसकर्मियों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान के लिए गठित पुलिस ग्रीवांस रिड्रेसल यूनिट (PGRU) के तहत सरपतहां थाने में बैठक आयोजित की गई।
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में पुलिसकर्मियों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान के लिए गठित पुलिस ग्रीवांस रिड्रेसल यूनिट (PGRU) के तहत सरपतहां थाने में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रभारी सरपतहां ने पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्रभारी ने समस्याओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिसकर्मियों को PGRU की कार्यप्रणाली एवं शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
बैठक के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों से भी पुलिसकर्मियों को अवगत कराया गया।
