वैगनआर की टक्कर से सेवानिवृत्त पंचायत सचिव की मौत, चालक हिरासत में
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के लखऊवा हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार वैगनआर कार की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त पंचायत सचिव की मौत हो गई।
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के लखऊवा हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार वैगनआर कार की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त पंचायत सचिव की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।Mमृतक की पहचान 66 वर्षीय राय साहब सिंह पुत्र स्वर्गीय दान बहादुर सिंह, निवासी हरिदासपुर, थाना बदलापुर के रूप में हुई है। वह पंचायत विभाग में सचिव पद से सेवानिवृत्त थे। बताया जाता है कि वह किसी काम से जौनपुर आए थे और बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखऊवा हाईवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।