रंगदारी मांगने के आरोपी संदीप गौतम पर 25 हजार का इनाम

मड़ियाहूं थाने के वांछित आरोपी संदीप गौतम उर्फ सावन गौतम की गिरफ्तारी के लिए जौनपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की ओर से सोमवार को जारी प्रेस नोट में इसकी जानकारी दी गई।

रंगदारी मांगने के आरोपी संदीप गौतम पर 25 हजार का इनाम

मड़ियाहूं। मड़ियाहूं थाने के वांछित आरोपी संदीप गौतम उर्फ सावन गौतम की गिरफ्तारी के लिए जौनपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की ओर से सोमवार को जारी प्रेस नोट में इसकी जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को भरथानी गांव निवासी शिवकुमार यादव को संदीप गौतम ने अपने साथियों के साथ ऊंचनी कला गांव के पास कथित तौर पर रोक लिया था। आरोप है कि असलहे के बल पर उससे रंगदारी की मांग की गई। रुपये देने से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के संबंध में मड़ियाहूं थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि वांछित आरोपी संदीप गौतम उर्फ सावन गौतम के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है और उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने लोगों से भी आरोपी के संबंध में कोई जानकारी होने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।