सामान खरीदने गया था बालक, परिजनों व ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर की कार्रवाई की मांग
जानकारी के अनुसार, हडहीं गांव निवासी विकास बनवासी का 8 वर्षीय पुत्र खट्टूल बनवासी रविवार सुबह अपने एक साथी के साथ इटौरी बाजार सामान खरीदने गया था। इसी दौरान बाजार निवासी एक व्यापारी अपनी आर्टिका कार सड़क पर निकाल रहा था। तभी बालक कार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
सामान खरीदने गया था बालक, परिजनों व ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर की कार्रवाई की मांग
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह बाजार में सामान खरीदने गया था, तभी एक आर्टिका कार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल बालक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, हडहीं गांव निवासी विकास बनवासी का 8 वर्षीय पुत्र खट्टूल बनवासी रविवार सुबह अपने एक साथी के साथ इटौरी बाजार सामान खरीदने गया था। इसी दौरान बाजार निवासी एक व्यापारी अपनी आर्टिका कार सड़क पर निकाल रहा था। तभी बालक कार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बालक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सरायख्वाजा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और चालक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद मृतक के परिजन और गांव के दर्जनों ग्रामीण सरायख्वाजा थाने पहुंच गए तथा मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।