शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे सुधांशु की मौत, 21 नवंबर को घर में होनी थी शादी

जौनपुर। शादी का निमंत्रण पत्र बांटकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की शास्त्री ब्रिज पर डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई,

शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे सुधांशु की मौत, 21 नवंबर को घर में होनी थी शादी

जौनपुर। शादी का निमंत्रण पत्र बांटकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की शास्त्री ब्रिज पर डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय सुधांशु शर्मा अपने चाचा शरद कुमार शर्मा के साथ बाइक से शादी का कार्ड बांटने निकले थे। निमंत्रण पत्र बांटकर दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शास्त्री ब्रिज पर उनकी बाइक डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुधांशु शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके चाचा शरद कुमार शर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सबसे दुखद बात यह है कि आगामी 21 नवंबर को शरद कुमार शर्मा की बेटी की शादी होनी है। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं और परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। सूचना मिलते ही लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।