रामपुर: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर। थाना क्षेत्र के सपही गांव में शनिवार शाम ज्योति देवी (26) का शव घर के एक कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुलने पर परिजनों ने उसे तोड़ा

रामपुर: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर। थाना क्षेत्र के सपही गांव में शनिवार शाम ज्योति देवी (26) का शव घर के एक कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुलने पर परिजनों ने उसे तोड़ा, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, ज्योति देवी शनिवार को खेत से धान कटवाने के बाद घर लौटी थीं। शाम करीब सात बजे तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो ज्योति का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।ज्योति की शादी करीब पांच साल पहले गुड्डू से हुई थी। उनकी चार साल की एक बेटी है। वह मूल रूप से भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के मंगुरा गांव की रहने वाली थीं। उनके पति मुंबई में काम करते हैं। रामपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मायके पक्ष को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।