जौनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को हाईवे के पास से दबोचा
जौनपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बदलापुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जौनपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बदलापुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी घनश्याम पाण्डेय पुत्र जयप्रकाश पाण्डेय के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, घनश्याम पाण्डेय के खिलाफ सिंगरामऊ थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। इस मामले में वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बदलापुर पुलिस टीम ने उसे पूरामुकुन्द हाईवे के पास फत्तूपुर मोड़ से गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सिंगरामऊ थाने में गैंगस्टर एक्ट के अलावा वर्ष 2024 में हत्या से संबंधित धारा 302 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2020 में मारपीट और अन्य आरोपों से संबंधित मुकदमा भी दर्ज बताया गया है।,गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।,गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय, हेड कांस्टेबल विजय दुबे, कांस्टेबल घनश्याम और महिला कांस्टेबल श्वेता पाण्डेय शामिल रहीं।