दुकान के सामने सो रहे व्यक्ति की हत्या, इलाके में सनसनी
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के काठ गोदाम चौराहे के पास रविवार देर रात दुकान के सामने सो रहे 50 वर्षीय उदय राज यादव की अज्ञात लोगों ने ठोस वस्तु से वार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के काठ गोदाम चौराहे के पास रविवार देर रात दुकान के सामने सो रहे 50 वर्षीय उदय राज यादव की अज्ञात लोगों ने ठोस वस्तु से वार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि उदय राज यादव मानसिक रूप से कमजोर थे और दुकान के सामने सो रहे थे। रविवार रात करीब दो बजे अज्ञात लोगों ने उन पर ठोस वस्तु से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिकरारा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है। घटना के संबंध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।