चारपाई पर मां के साथ सो रही दो साल की मासूम की मौत, कमरे में मिला सर्प

मुफ्तीगंज। भोगीपट्टी गांव में शनिवार की रात मां के साथ चारपाई पर सो रही दो साल की मासूम की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने बच्ची को सर्पदंश की आशंका जताई है।

चारपाई पर मां के साथ सो रही दो साल की मासूम की मौत, कमरे में मिला सर्प

Jaunpur News: 

चारपाई पर मां के साथ सो रही दो साल की मासूम की मौत, कमरे में मिला सर्प

मुफ्तीगंज के भोगीपट्टी गांव की घटना, परिजनों ने सर्पदंश की जताई आशंका

मुफ्तीगंज। भोगीपट्टी गांव में शनिवार की रात मां के साथ चारपाई पर सो रही दो साल की मासूम की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने बच्ची को सर्पदंश की आशंका जताई है। बच्ची की मौत के बाद घर में मातम छा गया। गांव निवासी सुजीत कुमार की दो वर्षीय बेटी सृष्टि शनिवार रात अपनी मां के साथ कमरे में चारपाई पर सो रही थी। रात में बारिश के कारण बिजली चली गई थी। परिजनों के अनुसार, भोर करीब तीन बजे सृष्टि के हाथ में अचानक तेज दर्द होने लगा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां और अन्य परिजन जाग गए। शुरुआत में परिजनों ने दर्द को सामान्य समझते हुए उसे दवा दे दी। कुछ देर बाद बच्ची को उल्टी होने लगी और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। हालत बिगड़ती देख परिजन घबरा गए और आनन-फानन में बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से बच्ची का शव लेकर परिजन घर लौटे। इसी दौरान कमरे में एक सर्प दिखाई दिया। इसके बाद परिजनों ने बच्ची की मौत को सर्पदंश से जोड़ते हुए आशंका जताई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।