जौनपुर पुलिस का वारंटी अभियान सफल, एक दिन में 50 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Jaunpur news
एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जिलेभर में चला विशेष अभियान, गिरफ्तार सभी वारंटियों को न्यायालय में किया गया पेश।
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में कुल 50 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंटों का तामील कराते हुए सभी वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और नियमानुसार उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।
गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त चन्दवक, शाहगंज, खेतासराय, महराजगंज, नेवढ़िया, सुरेरी, खुटहन, बदलापुर, सुजानगंज, बक्शा, मीरगंज, सरपतहाँ, लाइन बाजार, केराकत, सिकरारा, जलालपुर, जफराबाद, तेजीबाजार तथा मछलीशहर थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि जनपद में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
