नशे की हालत में तीसरी मंजिल से गिरने पर व्यक्ति की मौत

Jaunpur news

नशे की हालत में तीसरी मंजिल से गिरने पर व्यक्ति की मौत

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार निवासी अशोक कुमार गौतम अपने एक रिश्तेदार के यहां कांशीराम आवास कॉलोनी आए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने शराब का सेवन किया था और नशे की हालत में तीसरी मंजिल पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तीसरी मंजिल से नीचे गिर पड़े।

हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल करंजाकला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सरायख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

घटना के बाद कॉलोनी में शोक का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।