प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर 60 किलो राशन और एमडीएम के बर्तन चोरी
खुटहन। वीरमपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परसादपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने किचन रूम का ताला तोड़कर करीब 60 किलो राशन समेत एमडीएम के बर्तन, बच्चों की थाली और ग्लास पार कर दिए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर विद्यालय में हड़कंप मच गया।
खुटहन। वीरमपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परसादपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने किचन रूम का ताला तोड़कर करीब 60 किलो राशन समेत एमडीएम के बर्तन, बच्चों की थाली और ग्लास पार कर दिए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर विद्यालय में हड़कंप मच गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को देते हुए चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।