सेंध लगाकर घर में घुसे चोर, नकदी और आभूषण ले गए

मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के सहिजदपुर गांव में शुक्रवार की रात चोर पक्के मकान की बाहरी दीवार में सेंध लगाकर नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह परिजनों के जागने पर हुई।

सेंध लगाकर घर में घुसे चोर, नकदी और आभूषण ले गए

मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के सहिजदपुर गांव में शुक्रवार की रात चोर पक्के मकान की बाहरी दीवार में सेंध लगाकर नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह परिजनों के जागने पर हुई।गांव निवासी लालजी गौतम ने बताया कि रात में वह परिवार के सदस्यों के साथ एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर दूसरे कमरे की बाहरी दीवार की ईंट तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का हार, चांदी के छागल, पायल, करधन और 75 हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह करीब पांच बजे सोकर उठने पर दूसरे कमरे में सामान बिखरा देखकर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से चोरी की सूचना दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।