हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना जफराबाद में दर्ज मु0अ0सं0 199/026, धारा 109(1), 352 एवं 351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त श्यामलाल पटेल पुत्र स्व. दयाराम पटेल, निवासी हरसिंह पट्टी, थाना जफराबाद, जनपद जौनपुर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर। अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जफराबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना जफराबाद में दर्ज मु0अ0सं0 199/026, धारा 109(1), 352 एवं 351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त श्यामलाल पटेल पुत्र स्व. दयाराम पटेल, निवासी हरसिंह पट्टी, थाना जफराबाद, जनपद जौनपुर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसका चालान न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जफराबाद मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुख्तार राम, हेड कांस्टेबल सुधीर दुबे एवं आरक्षी आकाश कुमार शामिल रहे।