भैंस चराने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला; चार घायल
आरोप है कि एक पक्ष के दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे एक युवक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कालीचाबाद गांव में रविवार को भैंस चराने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे एक युवक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
