प्रतिमा से टकराई बेकाबू कार, सात घायल; शहीद भगत सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

केराकत क्षेत्र के सरायबीरू चौराहे पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की प्रतिमा से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रतिमा से टकराई बेकाबू कार, सात घायल; शहीद भगत सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

प्रतिमा से टकराई बेकाबू कार, सात घायल; शहीद भगत सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

जौनपुर, केराकत।
केराकत क्षेत्र के सरायबीरू चौराहे पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की प्रतिमा से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिल्ली पंजीकरण संख्या DL 7 CP 4747 की अर्टिगा कार तेज गति से आ रही थी। अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे चौराहे पर स्थापित सरदार भगत सिंह की प्रतिमा से जा भिड़ी। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और राहत कार्य शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना में प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखने को मिली और लोगों ने प्रतिमा की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

(संवाददाता – विजय प्रताप टाइम्स, जौनपुर)