हेलीकॉप्टर नहीं, ट्रेन से जौनपुर आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Jaunpur

हेलीकॉप्टर नहीं, ट्रेन से जौनपुर आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

हेलीकॉप्टर नहीं, ट्रेन से जौनपुर आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

27 जुलाई को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, रेलवे पुलिस और प्रशासन अलर्ट

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल 27 जुलाई को प्रस्तावित जौनपुर दौरे पर इस बार हेलीकॉप्टर के बजाय रेल मार्ग से पहुंचेंगी। वह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

राज्यपाल के रेल मार्ग से आगमन को देखते हुए रेलवे पुलिस मुख्यालय तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे, प्रयागराज की ओर से विशेष सुरक्षा निर्देश जारी किए गए हैं। कानपुर, प्रयागराज और जौनपुर जीआरपी को हाई अलर्ट पर रखते हुए रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म तथा रेल मार्ग पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस, आरपीएफ और रेलवे प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रेलवे स्टेशन परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी, ताकि राज्यपाल का दौरा सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।