जौनपुर में डबल मर्डर: भाई ने मां और बहन को कुल्हाड़ी से काटा, जमीन के विवाद में खूनी वारदात

जौनपुर। जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में शुक्रवार को जमीन के विवाद को लेकर एक युवक ने अपनी बुजुर्ग मां और बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली।

सगड़ी मांगने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, सैदुपुर गांव निवासी भूपेंद्र पटेल और उसकी बहन गौरा देवी के बीच पिछले कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच शुक्रवार को भूपेंद्र ने अपनी 45 वर्षीय बहन गौरा देवी से उड़द की फसल लाने के लिए सगड़ी (रिक्शा ट्रॉली) मांगी। बहन के मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर भूपेंद्र ने कुल्हाड़ी से अपनी बहन गौरा देवी पर हमला कर दिया। बेटी को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं 70 वर्षीय मां शीतला देवी भी हमले की चपेट में आ गईं। कुल्हाड़ी के वार से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।