शाहगंज: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मानसिक बीमारी का चल रहा था इलाज
(जौनपुर)। ताखा पूरब गांव के पास रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी अरविंद गौतम (27) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और शाहगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाहगंज (जौनपुर)। ताखा पूरब गांव के पास रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी अरविंद गौतम (27) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और शाहगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, अरविंद गौतम रविवार सुबह ताखा पूरब गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 95/23 के नजदीक ट्रेन की चपेट में आ गया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर एनईआर की आरपीएफ और शाहगंज कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के पिता राम दुलार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि अरविंद मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।