प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आया बाइक सवार, गर्दन में गहरा कट लगने से घायल

धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया विशेषरपुर के पास मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार 32 वर्षीय अब्दुल खालिद घायल हो गए। मांझा उनकी गर्दन में फंस गया,

प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आया बाइक सवार, गर्दन में गहरा कट लगने से घायल

धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया विशेषरपुर के पास मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार 32 वर्षीय अब्दुल खालिद घायल हो गए। मांझा उनकी गर्दन में फंस गया, जिससे गर्दन में कट लगने से वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े।आसपास मौजूद लोगों ने घायल अब्दुल खालिद को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गर्दन में टांके लगाए। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि हमदरवाजा निवासी अब्दुल खालिद बाइक से गैराज जा रहे थे। पचहटिया विशेषरपुर के पास पहुंचते ही अचानक प्रतिबंधित मांझा उनकी गर्दन में फंस गया और वह घायल हो गए।थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में अभी पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।