डिलीवरी के लिए निकले तीन मोबाइल के डिब्बों में निकला कपड़े धोने का साबुन, केस दर्ज

बरसठी। एजेंसी से डिलीवरी के लिए भेजे गए तीन मोबाइल के डिब्बे खोले गए तो उनमें मोबाइल की जगह कपड़े धोने का साबुन मिला। मामले में एजेंसी संचालक की तहरीर पर पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डिलीवरी के लिए निकले तीन मोबाइल के डिब्बों में निकला कपड़े धोने का साबुन, केस दर्ज

बरसठी। एजेंसी से डिलीवरी के लिए भेजे गए तीन मोबाइल के डिब्बे खोले गए तो उनमें मोबाइल की जगह कपड़े धोने का साबुन मिला। मामले में एजेंसी संचालक की तहरीर पर पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बारीगांव (हनुमान नगर) निवासी राजकमल पांडेय कनेक्ट इंडिया ई-कॉमर्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की एजेंसी संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि गोपालापुर गांव निवासी आशीष दुबे को एजेंसी में डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर रखा गया है। आरोप है कि 29 अगस्त को आशीष तीन मोबाइल फोन डिलीवरी करने के लिए लेकर निकला था, लेकिन उसने मोबाइल ग्राहकों तक नहीं पहुंचाए। इसके बाद तीनों पैकेट कार्यालय में रख दिए गए। राजकमल पांडेय के अनुसार, छह सितंबर को कैमरे के सामने तीनों डिब्बों को खोला गया। डिब्बों के अंदर मोबाइल फोन के बजाय कपड़े धोने का साबुन मिला। इसके बाद आशीष से पूछताछ की गई। आरोप है कि पूछताछ के दौरान उसने तीनों मोबाइल अपने पास होने की बात स्वीकार की और उन्हें वापस करने का आश्वासन दिया। एजेंसी संचालक की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपों की जांच के साथ मोबाइल फोन बरामद करने का प्रयास कर रही है।