कब्जे के विवाद में चर्चित थाना सुरेरी की भूमिका पर उठे सवाल, शिकायतकर्ता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार 

जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र में भूमि एवं कमरे पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में अब पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

कब्जे के विवाद में चर्चित थाना सुरेरी की भूमिका पर उठे सवाल, शिकायतकर्ता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार 

जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र में भूमि एवं कमरे पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में अब पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। मामले में सभाजीत यादव निवासी पाल्हनपुर ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान विजय यादव व नीरज यादव के विरुद्ध कार्रवाई तथा अपनी सुरक्षा की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने पूर्व में भूमि को लेकर सिविल न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया था। आरोप है कि न्यायालय के किसी आदेश के बिना कमरे का ताला तोड़कर उसके सामने निर्माण में परिवर्तन किया गया तथा कमरे को किराये पर दे दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे मौके की पूर्व स्थिति भी बदल गई। शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि 2 अक्टूबर 2026 को करीब 11 बजे शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना थाना सुरेरी के थानाध्यक्ष को दी। आरोप के मुताबिक पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले में बातचीत की। शिकायतकर्ता का दावा है कि थाने से बाहर निकलने के बाद उसे कथित रूप से गाली-गलौज और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले को लेकर अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब विवाद न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है, तो मौके की स्थिति में कथित बदलाव कैसे हुआ और शिकायत मिलने के बाद थाना स्तर पर क्या कार्रवाई की गई? शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।