युवा अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश, कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा
जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए लगाए गए उम्र बंधन के विरोध में युवा अधिवक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर युवा अधिवक्ता पिछले दो दिनों से धरने पर बैठे हैं।
उम्र बंधन को लेकर भड़के युवा अधिवक्ता, दो दिन से धरना जारी
जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए लगाए गए उम्र बंधन के विरोध में युवा अधिवक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर युवा अधिवक्ता पिछले दो दिनों से धरने पर बैठे हैं।युवा अधिवक्ताओं का आरोप है कि उम्र सीमा निर्धारित किए जाने के कारण उन्हें चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। इसी के विरोध में उन्होंने कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष और महामंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धरनास्थल पर युवा अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। अधिवक्ताओं का कहना है कि चुनाव में सभी योग्य अधिवक्ताओं को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी दावेदारी पेश करने का समान अवसर मिलना चाहिए। उम्र बंधन को लेकर उनका विरोध लगातार जारी है और वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।धरने के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच हलचल बनी हुई है। युवा अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। अब देखना यह है कि कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के पदाधिकारी युवा अधिवक्ताओं के विरोध और उनकी मांगों को लेकर क्या निर्णय लेते हैं।