प्रयागराज: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

प्रयागराज। कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी महमूदपुर गांव में 31 अगस्त को हुई अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी शकील पर शिकंजा और कस दिया है। प्रयागराज रेंज के आईजी ने उसकी गिरफ्तारी पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है।

घटना के कई दिन बीतने के बावजूद शकील पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। विस्फोट इतना भीषण था कि पटाखा फैक्ट्री के साथ आसपास के मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा था।

जांच के दौरान पुलिस ने मामले में कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी आदिल और उसके पिता नौशाद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं, आरोपी शकील अब भी फरार चल रहा है।

मामले में प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने मुख्य आरोपी आदिल के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की। प्रशासन का कहना है कि अवैध कारोबार और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता अब फरार आरोपी शकील को गिरफ्तार करना है। अधिकारियों का दावा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे मामले में पुलिस, प्रशासन और जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं, ताकि हादसे के लिए जिम्मेदार सभी आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जा सके।