बारिश ने फिर रोका जंघई फ्लाईओवर का काम, 30 सितंबर की समयसीमा पर असर

जौनपुर। मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-731बी) पर जंघई रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का इंतजार कर रहे लोगों को लगातार बारिश के कारण एक बार फिर झटका लगा है। क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते फ्लाईओवर पर डामरीकरण का काम पूरी तरह ठप हो गया है। इससे 30 सितंबर तक सिविल वर्क पूरा करने की निर्धारित समयसीमा प्रभावित होने की स्थिति बन गई है।

बारिश ने फिर रोका जंघई फ्लाईओवर का काम, 30 सितंबर की समयसीमा पर असर

जौनपुर। मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-731बी) पर जंघई रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का इंतजार कर रहे लोगों को लगातार बारिश के कारण एक बार फिर झटका लगा है। क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते फ्लाईओवर पर डामरीकरण का काम पूरी तरह ठप हो गया है। इससे 30 सितंबर तक सिविल वर्क पूरा करने की निर्धारित समयसीमा प्रभावित होने की स्थिति बन गई है।कार्यदायी संस्था स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने स्लैब के ज्वाइंट भरने के बाद डामरीकरण का काम शुरू किया था। इसके तहत 30 सितंबर तक सिविल वर्क पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन लगातार बारिश और जलभराव के कारण डामर की परत बिछाने का काम रोकना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, डामरीकरण के लिए सड़क की सतह का पूरी तरह सूखा होना और मौसम का अनुकूल रहना जरूरी है। बारिश के बीच डामर बिछाने से सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, इसलिए काम रोक दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अवर अभियंता ओपी प्रसाद ने बताया कि मौसम साफ होने और धूप निकलने के बाद डामरीकरण का काम दोबारा शुरू कराया जाएगा। अब अक्टूबर के पहले सप्ताह तक डामरीकरण और अन्य फिनिशिंग कार्य पूरा करने की योजना है। फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने के बाद जंघई रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल बारिश के कारण निर्माण कार्य की गति प्रभावित होने से क्षेत्रवासियों को इसके शुरू होने के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है।