जौनपुर में 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी, झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
जौनपुर। जिले में सोमवार शाम करीब पांच से साढ़े छह बजे तक तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। इससे सड़क यातायात के साथ बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
जौनपुर। जिले में सोमवार शाम करीब पांच से साढ़े छह बजे तक तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। इससे सड़क यातायात के साथ बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।अधीक्षण अभियंता प्रथम मनोज गुप्ता के अनुसार, जिले में 12 बिजली के खंभे और दो ट्रांसफार्मर गिरने की सूचना मिली है। अन्य स्थानों पर हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।तेज हवा के कारण खेतासराय-खुटहन, आजमगढ़-जौनपुर, थानागद्दी-मोढ़ैला और सिद्धिकपुर-जमुहाई समेत कई मार्गों पर पेड़ गिर गए। इससे आवागमन बाधित हो गया और सड़कों के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई स्थानों पर हाईटेंशन तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।खेतासराय में जर्जर बिजली का पोल सड़क किनारे खड़ी एक बाइक के सहारे रुक गया। वहीं बदलापुर में पेड़ गिरने से दो भैंसों की मौत हो गई, जबकि एक गाय घायल हो गई।शाहगंज में सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकराने के कारण महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि मानसून अब प्रस्थान की ओर है। ऐसे समय में स्थानीय स्तर पर बारिश की संभावना बनी रहती है। सोमवार शाम जौनपुर में भी तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश हुई।