सरायख्वाजा पुलिस ने वांछित गोविन्दा राजभर को किया गिरफ्तार
जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायख्वाजा पुलिस ने शुक्रवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे धौरईल स्थित हनुमान मंदिर के पास पुलिया से गिरफ्तार किया।
हनुमान मंदिर के पास पुलिया से पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित अभियुक्त
जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायख्वाजा पुलिस ने शुक्रवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे धौरईल स्थित हनुमान मंदिर के पास पुलिया से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोविन्दा राजभर पुत्र मन्नूलाल राजभर, निवासी ग्राम करौंदी, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। वह थाना सरायख्वाजा में दर्ज मु0अ0सं0 495/2026, धारा 137(2), 87 एवं 351(2) बीएनएस में वांछित चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश सिंह एवं हेड कांस्टेबल विजयशंकर मौर्या शामिल रहे।