मारपीट में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत, गांव में तनाव
मृतक की मां ने अपनी बहू तथा ग्राम प्रधान पर मारपीट कर हत्या कराने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
शाहगंज के मजडिहा गांव की घटना, मां ने बहू व ग्राम प्रधान पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मजडिहा गांव में मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल अधेड़ चंदन राजभर की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मृतक की मां ने अपनी बहू तथा ग्राम प्रधान पर मारपीट कर हत्या कराने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।