जौनपुर/ सरायख्वाजा पुलिस की सक्रियता से लापता युवती सकुशल बरामद, परिजनों ने जताया आभार

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खजुरा गांव से लापता हुई 22 वर्षीय युवती को सरायख्वाजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की सक्रियता से परिजनों ने राहत की सांस ली तथा थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया।

जौनपुर/ सरायख्वाजा पुलिस की सक्रियता से लापता युवती सकुशल बरामद, परिजनों ने जताया आभार

14 दिसंबर 2025 से लापता थी 22 वर्षीय युवती, मुकदमा दर्ज होते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह व महिला आरक्षी निधि पांडे ने त्वरित कार्रवाई कर सकुशल किया बरामद

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खजुरा गांव से लापता हुई 22 वर्षीय युवती को सरायख्वाजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की सक्रियता से परिजनों ने राहत की सांस ली तथा थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खजुरा निवासी दुर्गेश यादव ने अपनी बहन सोनी यादव के लापता होने की सूचना थाना सरायख्वाजा में दी थी। तहरीर के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 को सोनी यादव सिलाई सीखने के लिए मल्हनी बाजार गई थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां काफी तलाश की, किंतु उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 19 दिसंबर 2025 को थाना सरायख्वाजा में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया।

मामला दर्ज होते ही विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह को सौंपी गई। उन्होंने महिला आरक्षी निधि पांडे के साथ तत्काल युवती की तलाश शुरू की। पुलिस टीम के प्रयासों से युवती को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

युवती के सकुशल मिलने पर परिजनों ने सरायख्वाजा थाना पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।