अत्यधिक बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 1 सितंबर को बंद

जौनपुर। जिले में अत्यधिक बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 1 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि इस दिन विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे।

अत्यधिक बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 1 सितंबर को बंद

जौनपुर। जिले में अत्यधिक बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 1 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि इस दिन विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे।यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर लागू रहेगा।हालांकि, विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहने के बावजूद सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और अपार, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अधिकारियों को विद्यालयों में आदेश के अनुपालन की निगरानी करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।