पाटीदारों के विवाद में युवक की मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में पाटीदारों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पाटीदारों के विवाद में युवक की मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में

पाटीदारों के विवाद में युवक की मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में

इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई जारी

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में पाटीदारों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात राजापुर गांव निवासी पाटीदार एवं पड़ोसी पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दिनेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए भदोही स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में नामजद तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी ने बताया कि राजापुर गांव में पाटीदारों के बीच हुए विवाद में घायल दिनेश तिवारी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।