मछली पकड़ने के दौरान पीली नदी में डूबा 17 वर्षीय किशोर, मौत
जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव के पास पीली नदी में मछली पकड़ने के दौरान डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेदुका गांव निवासी रेहान (17) मछली पकड़ने के लिए पीली नदी गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह गहरे पानी में समा गया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। किशोर की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।