पत्नी के साथ जाने से इनकार पर युवक ने खुद को चाकू से किया घायल, जिला अस्पताल रेफर

जौनपुर न्यूज अपडेट/ पत्नी के साथ जाने से इनकार पर युवक ने खुद को चाकू से किया घायल, जिला अस्पताल रेफर

पत्नी के साथ जाने से इनकार पर युवक ने खुद को चाकू से किया घायल, जिला अस्पताल रेफर

पत्नी के साथ जाने से इनकार पर युवक ने खुद को चाकू से किया घायल, जिला अस्पताल रेफ

जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के चक्र इंग्लिशया गांव में सोमवार शाम पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति द्वारा खुद को चाकू मारकर घायल कर लेने का मामला सामने आया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बेनीपुर गांव (थाना सुजानगंज) निवासी 40 वर्षीय अनिल सोमवार शाम करीब पांच बजे अपनी पत्नी को लेने चक्र इंग्लिशया गांव स्थित ससुराल पहुंचा था। आरोप है कि पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसी बात से आहत होकर अनिल ने कथित तौर पर अपने शरीर पर चाकू से कई वार कर लिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मछलीशहर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस परिजनों तथा अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

इस घटना से गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।