डीएम के निर्देश पर मैदान में उतरे एडीएम, स्वच्छता व्यवस्था का किया निरीक्षण

डीएम के निर्देश पर मैदान में उतरे एडीएम, स्वच्छता व्यवस्था का किया निरीक्षण

डीएम के निर्देश पर मैदान में उतरे एडीएम, स्वच्छता व्यवस्था का किया निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देश पर जनपद में संचालित विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) अजय अंबष्ठ ने विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नालियों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों तथा कूड़ा निस्तारण व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से सफाई कार्य कराया जाए, कूड़े का समयबद्ध उठान सुनिश्चित किया जाए तथा स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण जनस्वास्थ्य की पहली आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप स्वच्छता अभियान को प्रभावी एवं सतत रूप से संचालित करने तथा आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ एवं सुंदर जनपद का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।